• Follow Us

Asthi Kalash Bank

अस्थि कलश बैंक विद्युत शवदाह गृह भैरोघाट में स्थित वह स्थान है, जहां अपने दिवंगत स्वजन की अस्थियों को लोग कुछ समय रख सकते हैं, जिन्हें बाद में अपने इच्छित स्थान पर विसर्जन हेतु ले जा सकें। अस्थि कलश बैंक की स्थापना वर्ष 2014 में देहदान अभियान द्वारा की गई। यहां बैंक के लॉकर जैसे बॉक्स बने हैं जिनमें अस्थि कलश रख दिए जाते हैं। समस्त व्यवस्था निःशुल्क है।