कानपुर 3 अगस्त 2026, युग दधीचि संस्थान 3 अगस्त राष्ट्रीय अंगदान दिवस से प्रारम्भ करके आगामी 13 अगस्त तक विशेष अंगदान जागरुकता मुहिम चलाने जा रहा है, आज बाल भवन, फूल बाग में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि जो लोग अपने अंगदान का संकल्प लेना चाहें वे फोन नम्बर 9839161790 अथवा 9453482790 पर फोन या फिर वाट्सएप कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं, दस दिन में जिनका भी पंजीकरण हो जायेगा उन सबको 13 अगस्त अन्तरर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर समारोह पूर्वक प्रमाण पत्र दिये जायेंगे ।